प्रेगनेंसी में वाइट डिस्चार्ज कैसे रोके?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 09:31

प्रेगनेंसी में सफेद पानी रोकने के उपाय- Treatment of White Discharge during pregnancy in Hindi:

सफेद पानी आने की समस्‍या में एंटीबायोटिक एजेंट का बहुत ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने से स्थिति ज्यादा बिगड़ जाती है। इसलिए आप प्रेगनेंसी में सफेद पानी रोकने के उपाय में एंटीबायोटिक लेने की जगह आप कुछ घरेलू नुस्‍खों को आजमा सकती हैं। आइये जानते है कुछ घरेलू नुस्खे।

मेथी का इस्तेमाल करें: प्रेगनेंसी में सफेद पानी रोकने के उपाय में तीन चम्‍मच मेथीदाना को आधे घंटे तक एक लीटर पानी में उबाल सकते है। इसके बाद पानी को छानकर पानी को ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इस पानी को पिएँ। सफेद पानी की समस्या में मेथीदान योनि के माइक्रोफ्लोरा और पीएच के स्‍तर को संतुलित रखने में मदद करता है।

केले का सेवन करें: प्रेगनेंसी में सफेद पानी रोकने के उपाय में रोज सुबह एक पका हुआ केला शामिल कर सकते है। केले के साथ घी खाना ज्यादा बेहतर होता है। चीनी या गुड़ के साथ केला खाना भी फायदेमंद होता है। केला योनि से हानिकारक सूक्ष्‍मजीवों को बाहर निकालता है।

धनिये के बीज का इस्तेमाल करें:प्रेगनेंसी में सफेद पानी रोकने के उपाय में आप 10 ग्राम धनिया के बीजों को रातभर के लिए 100 मिली पानी में भिगोए। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पिएँ। धनिये के बीजों का पानी पीने से शरीर से विषाक्‍त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्‍वस्‍थ रहता है।

चावल और पानी का काढ़ा बनाए: सदियों से योनि से सफेद पानी आने के घरेलू उपाय के रूप में चावल और पानी के काढ़े का इस्‍तेमाल किया जाता है। एक लीटर पानी में चावल उबाल लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस पानी को पी लें। बेहतर और जल्‍दी परिणाम पाने के लिए चावल के पानी में जंबुल के बीजों का पाउडर भी मिला सकती हैं।

आंवले का इस्तेमाल करें: एक से दो चम्‍मच आंवले पाउडर को शहद में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्‍ट बना लें। आप इसे दिन में दो बार खाएं। इसके अलावा एक कप पानी में एक चम्‍मच आंवले का पाउडर डालकर आधा होने तब उबाल लें। स्‍वाद के लिए इस काढ़े में शहद या चीनी मिला सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट कच्‍चा आंवला खाना भी लाभकारी होता है।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएँ: ज्‍यादा पानी पीने से संक्रमित बैक्‍टीरिया शरीर से बाहर निकल जाते है। दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पिएँ। जब भी जरूरत लगे पेशाब जरूर करें। ज्‍यादा देर तक पेशाब रोकने से बैक्‍टीरिया जमने लगते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info